हरी सब्जी खाने से फायदे तो बहुत हैं पर आज कल के बच्चे खाना पसंद नहीं करते हैं। लौकी का नाम किसने नहीं सुना होगा लौकी को तो अलग-अलग जगह पर अलग-अलग नाम से जानते होंगे (घिया, कद्दू)। लौकी की सब्जी खाने में उतना किसी को पसंद नहीं आता है पर आज जो लौकी कोफ्ता रेसिपी बताऊंगी ना उसमें बड़े और बच्चे दोनों खाएंगे..ये रेसिपी है लौकी कोफ्ता। कोफ्ता भी बहुत तरीके से बनता है ये कोफ्ता बहुत स्वादिष्ट होता है…आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।
Ingredients – लौकी कोफ्ता बनाने की सामग्री
- लौकी (1 किलो)
- बेसन (आधा कप)
- टमाटर (3-4)
- प्याज 2 बड़े साइज का
- लहसुन10-12 कलियाँ
- अदरक 1 इंच
- हरी मिर्च (3-4 टुकड़े)
- काजू (10 पीस)
- तेल
- हल्दी पाउडर (1/4) चम्मच
- नमक (1/4 चम्मच)
- मसाले (घरेलू मसाले)
- गरम मसाला
- धनिए के पत्ते
- ताजी मलाई/ ताजी क्रीम (आधा कप)
- कसूरी मेथी
लौकी कोफ्ता बनाने का तरीका
लौकी कोफ्ता बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को धो कर छिल ले, फिर उसके बाद धो ले और एक बर्तन में कद्दूकस कर ले इसमे बारिक कटी हुई हरी मिर्च, धनिया पाउडर, नमक, हल्दी, अदरक लहसुन पेस्ट (1 चम्मच) बेसन को आप मिला कर रख ले. अगर आपके लौकी में बहुत ज्यादा पानी छूट जाए तो उसका पानी निकल कर पहले निकल ले।
उसके बाद आप ग्रेवी बनाने के लिए प्याज़ टमाटर काट कर के रख ले!
उसके बाद आप एक पैन में तेल गरम कर ले
जब वो गरम हो जाए तो कोफ्ते को गोल आकार देकर फ्राई करने के लिए दाल दे। उसको मीडियम आंच पर फ्राई करना है जब तक वो ब्राउन कलर ना हो जाए और अंदर से पक जाए। उसके बाद सारे फ्राई किये हुए कोफ्ते को निकल के एक बर्तन में रख ले।
उसके बाद एक पैन में तेल गरम करके उसमें जीरा, लौंग-इलाची, दालचीनी, (वैकल्पिक है) बारीक कटी हुई प्याज, लहसुन 8-10 कलियां, को भून ले जब वो थोड़ा मुलायम हो जाए तो टमाटर कटी हुई, काजू, नमक मिला के पका ले| जब वो अच्छे से पक जाए तो उसको निकल के ठंडी होने तक रख ले।
जब वो ठंडी हो जाए तो इसको ग्राइंडर में एक स्मूथ पेस्ट बना ले। एक पैन में तेल गरम करे, उसके बाद धीमी आंच पर धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर को 2 मिनट तक भुने|
उसके बाद इसमे वो जो पेस्ट त्यार किया था वो डाल दे और फिर अच्छे से भुने जब तक मसाले से तेल ना छोड़ दे उसके बाद इसमें कसूरी मेथी और ताज़ा मलाई दाल दे ओर 2-3 मिनट तक भुनें।
उसके बाद हमें थोड़ा कर पानी मिला दे आपको अपने हिसाब से पानी मिलाना है ग्रेवी के लिए कि ग्रेवी को आप कैसे रखना चाहते हैं| उसके बाद 2-3 मिनट तक धक कर के पकाए।
उसके बाद कोफ्ते जो फ्राई किये हुए थे वो डालना है और फिर उसके बाद आप धनिया पत्ता दाल के लौकी कोफ्ता के सब्जी परोस सकते हैं, अपने परिवार को।
Conclusition
लौकी कोफ्ता को आप रोटी, चावल, नान, पराठा के साथ खा सकते हैं
कोई भी आपके घर में अगर लड़का नहीं खाता हो उसको भी ये रेसिपी पसंद आएगी।